विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद व विधायकों ने मंदिरों में किया भगवान शिव का अभिषेक

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 08:35 PM (IST)

- स्क्रीन लगाकर दिखाया गया केदारनाथ का कार्यक्रम - पांडवेश्वर नाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर

सांसद व विधायकों ने मंदिरों में किया भगवान शिव का अभिषेक
सांसद व विधायकों ने मंदिरों में किया भगवान शिव का अभिषेक

- स्क्रीन लगाकर दिखाया गया केदारनाथ का कार्यक्रम

- पांडवेश्वर नाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर हुआ कार्यक्रम जागरण टीम, फर्रुखाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम का मंदिरों में स्क्रीन लगाकर प्रसारण दिखाया गया। सांसद व विधायकों ने भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाने के निर्देश दिए थे। बाद में भाजपा नेतृत्व ने भी सांसद व विधायकों को शिव मंदिरों में अभिषेक करने का निर्देश जारी कर दिया। सांसद मुकेश राजपूत ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के साथ मोहल्ला सहतावन लाल घुमना स्थित कोतवालेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया। जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री हिमांशु गुप्ता, अजीत पांडेय, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे। पांडवेश्वर नाथ मंदिर में विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पत्नी अनीता द्विवेदी के साथ अभिषेक किया। अभिषेक त्रिवेदी, राजकुमार वर्मा, एसडीएम सदर संजय सिंह, सेवानिवृत्त एआरटीओ अनिल त्रिपाठी, संजय गर्ग, सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। गांव पुठरी स्थित प्रसिद्ध शिवालय में विधायक सुशील शाक्य ने अभिषेक किया। मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, सुरेश गिरि, विनोद गिरि, राजस्व कर्मचारी आदि मौजूद रहे। श्रृंगीरामपुर स्थित श्रृंगी ऋषि मंदिर में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने भगवान शिव का अभिषेक किया। विजेंद्र अग्निहोत्री, फतेहचंद्र राजपूत, मनोज रस्तोगी मौजूद रहे। कायमगंज के गायत्री धाम शिवाला भवन स्थित मंदिर में विधायक अमर सिंह खटिक ने कार्यक्रम में भाग लिया। एसडीएम गौरव शुक्ला, पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार खटिक, अरुण दुबे, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभी स्थानों पर एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।