युवाओं को बताया स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं पर अल
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक व साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी अभिव्यक्ति में स्वामीजी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शुक्रवार को अभिव्यंजना की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में समन्वयक डा. राजकुमार ¨सह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व को एक दिशा दी थी। स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी दयानंद सरस्वती और स्वामी विवेकानंद ने समाज को जो मार्ग दर्शन दिया वह आज भी अनुकरणीय है। वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने सदैव संकीर्णता और सांप्रदायिकता का विरोध किया। वह देश के लिए प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। प्रो. रामबाबू मिश्र, जवाहर ¨सह गंगवार, सुभाष दीक्षित, ओमप्रकाश मिश्र कंचन आदि ने विचार व्यक्त किए। काव्य गोष्ठी में भारती मिश्रा आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसमें युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की सीख दी गई। प्रधानाचार्य मीना यादव, प्रेमसागर, जोगराज ¨सह राजपूत, अवंतिका दीक्षित, अनुसुइया दीक्षित आदि मौजूद रहीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित महाजन की ओर से जिला मंत्री संजय प्रजापति के आवास पर बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजू शर्मा ने वार्ड नंबर 26 में कार्यक्रम आयोजित कर विवेकानंद को याद किया। अन्य लोग भी मौजूद रहे। भाजपा नेता आदित्य मिश्रा ने बताया कि विवेकानंद की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में उनके अलावा हिजाम नेता दिनेश मिश्रा दिन्नू, आलोक मिश्रा, संजीव कनौजिया, ¨पकी राजपूत आदि मौजूद रहे।