फर्रुखाबाद में टायर रीसाइकिलिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह घंटे तक धधकती रही, औद्यौगिक क्षेत्र में सहमे लोग
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित सा इंडस्ट्रीज की टायर रीसाइकिलिंग फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। करीब छह घंटे ...और पढ़ें

HighLights
फर्रुखाबाद की टायर रीसाइकिलिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
दमकल कर्मियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद शहर के मुहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी अरविंद पांडेय की मोहम्मदाबाद के औद्यौगिक क्षेत्र गांव खिमसेपुर में सा इंडस्ट्रीज के नाम से टायर रीसाइकिलिंग फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में आग लग गई।
आग से फैक्ट्री में रखे पुराने टायर और कबाड़ जलने लगा। सुबह 4:10 बजे आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उसके बाद जिले की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने जा प्रयास करने लगीं। आग भीषण होने पर मैनपुरी और कन्नौज से भी एक - एक दमकल गाड़ी बुलाई गई।
सुबह 10 बजे के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बैकहो लोडर से कबाड़ निकाला गया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बताया कि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
