विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में पत्नी की चाकू मारकर हत्या: भतीजे से प्रेम प्रसंग का शक, वारदात के बाद शव के पास बैठा रहा पति

Published: Wed, 21 Jan 2026 03:22 PM (IST)

Farrukhabad Murder Case: फर्रुखाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. घटना से पहले बच्चों को खेलने को भेज दिया था छत पर

  2. हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति, पुलिस पकड़ कर ले गई थाने

संवाद सूत्र, जहानगंज (फर्रुखाबाद)। Farrukhabad Murder Case: भतीजे से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक चाकू लेकर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। पुलिस हत्यारोपित युवक को थाने ले गई।

गांव खलासपुर जरारी निवासी सांचेलाल कठेरिया गुजरात में नौकरी करते हैं। उनकी 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी उर्फ नन्ही देवी का प्रेम प्रसंग उसके 22 वर्षीय भतीजे विशाल कठेरिया से चल रहा था। मंगलवार दोपहर को सांचेलाल कठेरिया गुजरात से अपने गांव पहुंचे।

बुधवार दोपहर बारह बजे सांचेलाल ने प्रेम प्रसंग को लेकर अनीता से विरोध किया। इसी बात पर अनीता और सांचेलाल के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सांचेलाल ने अपने बच्चों को छत पर खेलने भेज दिया। उसके बाद सांचेलाल ने गला दबाकर चाकू से वार कर पत्नी अनीता की हत्या कर दी। घटना के बाद सांचेलाल पत्नी का सिर सहलाता रहा। इस दौरान उसकी भतीजी काजल ने पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया। सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजेश राय ने जांच की।

भाई भाभी की हो चुकी मृत्यु

सांचेलाल के भाई रामतीरथ और भाभी सीमा की मृत्यु हो चुकी है। दोनों के चार बच्चों में काजल, सोनम, बादल सांचेलाल के पास रह रहे हैं। जब कि रामतीरथ का बड़ा पुत्र विशाल हैदराबाद में नौकरी करता है। इस समय भी विशाल हैदराबाद में है।