यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खटिक समाज ने भाजपा के खिलाफ शुरू किया आंदोलन
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखकर प्रमाणपत्र जारी किए जाने की म

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखकर प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग पूरी न होने पर खटिक समाज के लोगों ने भाजपा के खिलाफ गुरुवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर को सौंपा। पदाधिकारियों ने मांग की कि सरकार जब तक उनकी मांग नहीं मानती आंदोलन जारी रहेगा।
राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन चक के नेतृत्व में समाज के लोग आंबेडकर प्रतिमा के निकट एकत्र हुए। यहां विशाल सभा आयोजित की गई। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में उनके समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र ही जारी किया जाता था। कुछ सरकारों ने बिना जांच कराए ही एक व्यक्ति की मांग पर खटिक समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया। जिससे उनके समाज के लोगों का विकास थम गया और वह पिछड़ते चले गए। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट कर समाज के हित के लिए शासनादेश जारी करने की मांग की, लेकिन वर्तमान सरकार ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सभा विशाल जुलूस के रूप में परिवर्तित हो गई। मिलेट्री चौराहा होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ बघेला, जितेंद्र खटिक, जीत कुमार, ओमप्रकाश, गिरीश आजाद, सुनील चक, धन ¨सह, जगदीश चंद्र, आनंद खटिक, रवि बंगाली, प्रतिमा चक, सपना चक, प्रतिभा चक, राजकिशोर, जयदीप, पंकज, लाखन ¨सह व संतोष आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार उर्फ पप्पू फोरमैन, वेद प्रकाश, सुशील चक व डॉ. ओमप्रकाश तामरे ने किया।
