विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ढाई घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी तेज, गहरे पानी में लगाई गई बैरिकेडिंग; 24 नवंबर को होगा मुख्य स्नान

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:32 PM (IST)

फर्रुखाबाद के ढाई घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें गंगा में बैरिकेडिंग और घाटों पर सफाई का काम जारी है।

ढाई घाट पर कार्तिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। (तस्वीर- जागरण)

ढाई घाट पर कार्तिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. गंगा में गहरे जल में बैरिकेडिंग कराई गई।

  2. घाटों पर बिजली व्यवस्था और सफाई का काम शुरू।

  3. फर्रुखाबाद जिला पंचायत की उत्तरी तट पर अव्यवस्था।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर गंगा में गहरे जल में बैरिकेडिंग करा दी गयी। तट के किनारे बिजली की व्यवस्था की जा रही है और सफाई का काम फिर शुरू हो गया। दुकानें भी लगनी शुरू हो गयी हैं।

ढाई घाट गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 24 नवंबर को होगा। 23 नवंबर से ही लोग ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से जनपद बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, मैनपुरी व एटा से आने शुरू हो जाएंगे। इस समय ढाई घाट पर मेला लगा है। बुधवार सुबह को लोगों ने तट पर स्नान किया। जिसको देखते हुए जिला पंचायत शाहजहांपुर ने गंगा में बेरीकेडिंग करा दी है।

गंगा तट पर बिजली व्यवस्था की जा रही और सफाई कराई जा रही है। प्रशासनिक कैंप लग गए और दुकानें लगाई जा रही हैं। स्वास्थ्य टीम के लिए भी कैंप बना दिया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य टीम वहां कुछ देर बैठी और चली गयी।

मेला प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि शमसाबाद से स्वास्थ्य टीम कुछ देर के लिए आई और वापस लौट गई। गंगा के उत्तरी तट पर प्रतिवर्ष जनपद फर्रुखाबाद की जिला पंचायत व्यवस्था करती थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक कोई भी व्यवस्था जिला पंचायत की तरफ से नहीं की गई है। जिससे लोग परेशान हैं। रास्ता भी नहीं है।

गंगा की धारा तक पहुंचने के लिए लोग पानी में घुसकर निकल रहे हैं। जिला पंचायत शाहजहांपुर के एएमए महावीर यादव ने बताया कि उत्तरी तट की व्यवस्था प्रतिवर्ष जनपद फर्रुखाबाद जिला पंचायत करती चली आ रही है। दक्षिणी तट पर जनपद शाहजहांपुर व्यवस्था करता है, उसकी व्यवस्था की गई है।

एसडीएम अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि दक्षिणी तट पर जिला पंचायत शाहजहांपुर व्यवस्था करा रहा है। उत्तरी तट पर व्यवस्था के लिए ब्लाक कार्यालय को निर्देशित किया गया है। गुरुवार से काम शुरू हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।