किसानों को टोकन देने के निर्देश
संवाद सूत्र राजेपुर जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को टोकन देन
संवाद सूत्र, राजेपुर : जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को टोकन देने के निर्देश दिए। डीएम को आलू संघ केंद्र बंद मिला।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने हाट शाखा राजेपुर केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीद की जानकारी ली। विपणन निरीक्षक सावंत कुमार ने बताया कि 1158 क्विंटल धान 17 किसानों से खरीदा गया है। एक किसान से मक्का की खरीद हुई है। डीएम ने विपणन निरीक्षक को किसानों को टोकन वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की बिक्री में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 72 घंटे में किसान को भुगतान मिलना चाहिए। डीएम ने धान बिक्री कर रहे करनपुर दत्त निवासी किसान अरुण सिंह से पूछा कि केंद्र पर कोई परेशानी तो नहीं हुई है। अरुण सिंह ने बताया कि केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं है। आलू संघ केंद्र राजेपुर बंद मिला। एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र प्रभारी संतोष कुमार चिकित्सीय अवकाश पर हैं। डीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर तौल शुरू करा दी जाएगी।