Move to Jagran APP

दोपहर बाद भाजपाइयों के जोश के आगे धरे रह गए नियम

लोकसभा चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया सुबह लगभग 6.30 बजे शुरू हुई जो शाम लगभग 7 बजे निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपे जाने के साथ पूरी हो सकी। दोपहर बाद तक भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी थी। भाजपाइयों का जोश चरम पर था। इसके आगे जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था से संबंधित नियम धरे रह गए। कई मतगणना अभिकर्ता और समर्थक मोबाइल फोन पर जीत के संदेश देते दिखे। वहीं कुछ लोग आड़ में जाम भी छलकाते दिखे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:18 AM (IST)
दोपहर बाद भाजपाइयों के जोश के आगे धरे रह गए नियम
दोपहर बाद भाजपाइयों के जोश के आगे धरे रह गए नियम

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया सुबह लगभग 6.30 बजे शुरू हुई, जो शाम लगभग 7 बजे निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपे जाने के साथ पूरी हो सकी। दोपहर बाद तक भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी थी। भाजपाइयों का जोश चरम पर था। इसके आगे जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था से संबंधित नियम धरे रह गए। कई मतगणना अभिकर्ता और समर्थक मोबाइल फोन पर जीत के संदेश देते दिखे। वहीं कुछ लोग आड़ में जाम भी छलकाते दिखे।

loksabha election banner

सुबह 6.30 बजे से ही अधिकारियों व कर्मचारियों का मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 7 बजे से पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हुई। जबकि ईवीएम की मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। पहला राउंड लगभग 9.30 बजे घोषित किया गया। शाम 7 बजे विजयी भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को प्रेक्षक मो.सुहेल व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से कड़े नियम बनाए गए थे। पूरी तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। अलग-अलग स्थानों पर लगे बैरियरों पर काफी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। हालांकि दोपहर बाद तक सारे नियम धरे रह गए। जीत लगभग निश्चित देख भाजपाइयों का जोश उफान पर था। मतगणना अभिकर्ता और समर्थक हर राउंड की घोषणा के साथ बढ़ रहे जीत के अंतर से उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगते। कई मतगणना अभिकर्ता व समर्थक मोबाइल पर ही जीत के संदेश देते देखे गए। वहीं मतगणना स्थल पर खड़े मोबाइल शौचालय की आड़ में कुछ लोग पौवे गटकते भी दिखे। जानकारी के अनुसार प्रत्याशियों की ओर से खाने के पैकेटों में शराब के पौवे भी सप्लाई किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.