Move to Jagran APP

सपा ने गठबंधन नहीं किया तो हम शीघ्र लेंगे निर्णय

- वर्ष 2022 की प्रदेश सरकार में प्रसपा जरूर शामिल होगी - 40 साल नेताजी के साथ किया काम हम

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 11:18 PM (IST)
सपा ने गठबंधन नहीं किया तो हम शीघ्र लेंगे निर्णय
सपा ने गठबंधन नहीं किया तो हम शीघ्र लेंगे निर्णय

- वर्ष 2022 की प्रदेश सरकार में प्रसपा जरूर शामिल होगी

loksabha election banner

- 40 साल नेताजी के साथ किया काम, हमें सपा से निकाला गया जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को चिलसरा रोड स्थित गांव भिड़ौर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह कई बार कह चुके हैं कि वे समाजवादी पार्टी से गठबंधन चाहते हैं, यदि सपा ने गठबंधन नहीं किया तो वह शीघ्र कोई निर्णय लेंगे। 2022 की प्रदेश सरकार प्रसपा के बिना नहीं बनेगी, हमारी पार्टी सरकार में जरूर होगी।

गांव भिडौर में स्थित इंटर कालेज में आयोजित सभा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने 40 साल तक नेताजी के साथ सपा में काम किया। हमने पार्टी छोड़ी नहीं, हमें निकाला गया। वह मुख्यमंत्री बनना चाहते तो 2003 में ही बन जाते। उनके साथ 300 विधायक थे, लेकिन उन्होंने नेताजी को मुख्यमंत्री बनाया। सपा कह रही है कि उसे 400 सीटें मिल रही हैं। ऐसे में लगता है कि अब उन्हें हमारी जरूरत नहीं है। यदि उनसे गठबंधन नहीं हुआ तो शीघ्र निर्णय लेंगे। यह तय है कि 2022 की सरकार में प्रसपा जरूर होगी और अपने सभी वायदे पूरे करेगी। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। थाने, तहसील में बिना रुपये काम नहीं हो रहा है। बिजली चेकिग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। जनता सरकार से खुश नहीं है। किसानों पर तीन कानून थोप दिए गए, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। इससे पहले उन्होंने प्रसपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शुभम हनी की पेट्रोलपंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर ने किया। प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, जिलाध्यक्ष विमल यादव, पंकज यादव आदि मंच पर मौजूद रहे।

बरसते पानी में डटे रहे लोग, जगह-जगह स्वागत

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पूर्व कमालगंज कस्बे में चंदा फौजी ट्रांसपोर्ट पर अनवर हुसैन चंदा फौजी, अकरम शेख आदि ने स्वागत किया। फर्रुखाबाद शहर में सभासद असलम शेर खां, अनिल यादव आदि शामिल रहे। भिड़ौर में सभा के दौरान बारिश के दौरान भी लोग डटे रहे। पूर्व मंत्री से मिलने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.