झमाझम बारिश से होगा मूंगफली व मक्का में नुकसान
संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद झमाझम बारिश से पकी खड़ी मूंगफली और मक्का की कटी फसल में काफ
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : झमाझम बारिश से पकी खड़ी मूंगफली और मक्का की कटी फसल में काफी नुकसान की आशंका है। मूंगफली के खेत में पानी भर जाने से दाना काला और अंकुरित हो जाता है। कटी पड़ी मक्का के खेत में पानी भर जाने से भुट्टा अंकुरित हो जाता है और दाना सड़ जाता है।
गांव गाजीपुर निवासी नत्थलाल पाल, नगला सुभान खां निवासी मोहित शर्मा व कुसज्जापुर निवासी कल्लू गुप्ता व मोहित गुप्ता ने बताया कि उनके खेत में मूंगफली की खोदाई चल रही है। बारिश का पानी खेत में भर गया। खुदी मूंगफली का दाना काला पड़ जाएगा, जबकि जो फसल खड़ी है उसका दाना सड़कर अंकुरित हो जाएगा। खेतों में मक्का की फसल तैयार खड़ी है। अगैती मक्का की फसल कट चुकी है। खेतों में टूटे पड़े भुट्टे के आसपास पानी भर गया है। अगर एक दो दिन बारिश हुई तो भुट्टा अंकुरित होने लगेगा और दाना सड़ जाएगा।
बरारिख निवासी मुकेश दुबे, गाजीपुर निवासी वीरेंद्र पाल व रामलली की मक्का खेत में सूख रही थी, वह भी बारिश में भीग गई। उसमें भी नुकसान की आशंका है। संकिसा निवासी कौशलेंद्र मिश्र तथा रामप्रकाश यादव ने बताया कि गन्ना की फसल छोड़कर सभी फसलों में नुकसान है। गन्ना खेती को मुफीद रही रिमझिम वर्षा
कायमगंज : रिमझिम वर्षा का पानी आम के बागों व गन्ना की फसल वाले खेतों के लिए मुफीद रहा। किसानों मुताबिक मक्का की फसल में अधिक सिचाई की जरूरत रहती है। मामूली वर्षा से इस फसल में लगे पानी को सार्थक करने के लिए थोड़ा और पानी पंपिग सेट चला कर लगाया। कुछ खेत अभी भी खाली पड़े थे। इन खेतों में पानी गिरने पर किसानों ने बताया कि मक्का की पिछैती फसल बोने के लिए इन खेतों में जोताई करने में मदद मिलेगी। ग्राम बरझाला के आम के बागवान दिनेश गंगवार ने बताया कि वर्षा से आम को बहुत दम मिली है, आम का साइज व स्वाद बढ़ जाएगा।