स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों के इलाज का दिया गया प्रशिक्षण
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद पीकू वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की सेहत के लिए शुक्रवार क
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पीकू वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की सेहत के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण छह दिन चलेगा। कमालगंज और कायमगंज के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी बुलाया गया।
डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल परिसर में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट बनाई गई है। इस युनिट की जिम्मेदारी बाल रोग विशेषज्ञ डा. शिवाशीष उपाध्याय और डा. विवेक सक्सेना को दी गई है। इन दोनों को लखनऊ बुलाकर पीकू का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब इन दोनों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में शुक्रवार को लोहिया अस्पताल में दोनों बाल रोग विशेषज्ञ ने कायमगंज, कमालगंज के डाक्टर, स्टाफ नर्स, एल-2 हास्पिटल और लोहिया अस्पताल की स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की जान बचाने के लिए टिप्स दिए गए। उन्हें गंभीर बच्चों का इलाज कैसे करना है, इसके बारे में बारीकी से बताया गया। सीएमओ डा. सतीश चंद्रा ने भी दिशा निर्देश दिए और कार्यशाल का शुभारंभ किया। इस दौरान पीकू वार्ड के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. उत्तम सिंह यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कंचन बाला आदि मौजूद रहे। वैक्सीनेशन के दौरान लोहिया अस्पताल में धक्का मुक्की
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोहिया अस्पताल में वैक्सीनेशन के दौरान धक्का मुक्की हो गई। इससे अव्यवस्था हो गई। कुछ लोग रजिस्ट्रेशन कक्ष में घुस गए। इस पर नियम का उल्लंघन हुआ। जनपद में शुक्रवार को 1675 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया।
वैक्सीन डोज कम होने की वजह से अधिक जगहों पर सेंटर नहीं लगाए जा रहे हैं। इसी के चलते लोहिया अस्पताल में टीकाकरण कराने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को टीकाकरण कराने आए लोगों में धक्का मुक्की हो गई। कुछ लोग रजिस्ट्रेशन कक्ष में घुस गए। इससे अव्यवस्था हो गई। यहां पर आए दिन टीकाकरण के दौरान धक्का मुक्की होती है। शाम तक लोहिया पुरुष और महिला चिकित्सालय में 120-120 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। फतेहगढ़ में 200, लिजीगंज में 220, कमालगंज में 122, मोहम्मदाबाद में 100, कायमगंज में 99 लोगों के टीका लगाया गया। जब कि दो मेडिकल मोबाइल एंबुलेंस द्वारा 100 लोगों का टीकाकरण किया गया। बढ़चढ़कर कराया टीकाकरण
शमसाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने आए युवाओं ने खिड़की के पास डेरा जमा लिया। स्टाफ नर्स रोनिता दास ने टीकाकरण किया। चिकित्सा प्रभारी डा. धन सिंह ने बताया 60 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया गया। कोरोना संक्रमण से एक मरीज हुए स्वस्थ
कोरोना संक्रमण से एक मरीज ठीक हो गया। अब छह एक्टिव केस हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 1597 लोगों की कोविड जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।