Move to Jagran APP

सरकार के दावे झूठे बता किसानों को किया सावधान

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद किसान स्वाभिमान यात्रा लेकर आए प्रदेश कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष त

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:41 PM (IST)
सरकार के दावे झूठे बता किसानों को किया सावधान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : किसान स्वाभिमान यात्रा लेकर आए प्रदेश कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष तरुण पटेल ने शनिवार शाम गांव दहेलिया में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। किसान झांसे में न आएं। किसान बिल पूरी तरह धोखेबाजी है।

loksabha election banner

तरुण पटेल ने कहा कि किसानों की आय दो गुनी करने का वायदा प्रधानमंत्री ने कई साल पहले किया था। इस दिशा में एक कदम भी किसान आगे नहीं बढ़े। किसान बिल पूरी तरह से धोखा है। इसके प्रति किसानों को सावधान होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को ही किसानों का हितैषी बताया। उन्होंने राजेपुर ब्लॉक के गांव दहेलिया के अलावा कमालुद्दीनपुर में भी किसानों से भेंट की।

किसान यात्रा ने खुदागंज के काली नदी पुल से जिले की सीमा में प्रवेश किया। जिलाध्यक्ष विजय कटियार, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा शहर से सटे गांव चांदपुर पहुंची। वहां पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, गोपाल कृष्ण मिश्रा, अभय यादव, दीप्ति सिंह, पूजा आदि मौजूद रहीं। प्रगतिशील किसान नारद सिंह कश्यप आदि को सम्मानित भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.