Move to Jagran APP

आबादी बढ़ने से सरकार नहीं दे सकती पर्याप्त स्कूल : स्वामी प्रसाद

टीम हम साथ-साथ की ओर से शुक्रवार को बद्री विशाल डिग्री कालेज में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तृतीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आबादी दिनोदिन बढ़ रही है। सरकारें पर्याप्त स्कूल नहीं दे सकतीं। इस कारण सेवाभाव से शिक्षकों व समाजसेवियों को विद्यालय खोलने चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार ने प्रदेश में नकल होने की छूट दे दी थी जिससे गुरुजन भी परेशान थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:20 AM (IST)
आबादी बढ़ने से सरकार नहीं दे  सकती पर्याप्त स्कूल : स्वामी प्रसाद
आबादी बढ़ने से सरकार नहीं दे सकती पर्याप्त स्कूल : स्वामी प्रसाद

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : टीम हम साथ-साथ की ओर से शुक्रवार को बद्री विशाल डिग्री कालेज में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तृतीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आबादी दिनोंदिन बढ़ रही है। सरकारें पर्याप्त स्कूल नहीं दे सकतीं। इस कारण सेवाभाव से शिक्षकों व समाजसेवियों को विद्यालय खोलने चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार ने प्रदेश में नकल होने की छूट दे दी थी, जिससे गुरुजन भी परेशान थे।

loksabha election banner

श्रम सेवायोजन मंत्री ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति ऋषि-मुनियों व संतों की रही है। इस देश में भगवान बुद्ध पैदा हुए। उन्हें दुनिया भर में धम्म गुरु के रूप में जाना जाता है। वैदिक काल से ही गुरुओं का सम्मान हमेशा रहा है और रहेगा। गुरु का स्थान सर्वोपरि है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शिक्षा में काफी परिवर्तन किया है। जिसका असर दो साल में दिखने लगा है। एक जमाना था जब वह स्वयं प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे तब छात्रों की संख्या 300 से 400 के बीच होती थी। यह संख्या घटकर 70 तक रह गई थी। अब फिर संख्या बढ़ रही है। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक व्यक्ति के जीवन में दीपक की तरह जलता है। उन्होंने इसके कई उदाहरण दिए। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, कालेज प्राचार्य डॉ.शरद चंद्र मिश्र, सरिता शाक्य, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, भास्कर दत्त द्विवेदी, कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, प्रकृतिदेव पांडेय ठकुरी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन टीम संयोजक भप्पू सोनी व राजीव बाजपेयी ने किया।

बुजुर्ग शिक्षक को मंच से नीचे उतरकर किया सम्मानित

शिक्षकों के सम्मान के दौरान 96 वर्षीय शिक्षक भोलानाथ तिवारी को मंच के पास लाया गया। उन्हें देखते ही मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंच से नीचे आ गए और सम्मानित किया। शिक्षक होरीलाल सहित लगभग 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विलंब हो जाने के कारण समापन की घोषणा से पहले ही हॉल की अधिकांश कुर्सियां खाली हो गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.