Move to Jagran APP

विश्राम ¨सह तीसरी बार अध्यक्ष व संजीव पारिया पांचवीं बार महासचिव बने

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन में पदाधिकारियों के चयन के लिए हुए चुनाव मे

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:53 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:53 PM (IST)
विश्राम ¨सह तीसरी बार अध्यक्ष व संजीव पारिया पांचवीं बार महासचिव बने
विश्राम ¨सह तीसरी बार अध्यक्ष व संजीव पारिया पांचवीं बार महासचिव बने

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिला बार एसोसिएशन में पदाधिकारियों के चयन के लिए हुए चुनाव में विश्राम ¨सह यादव तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। वहीं महासचिव पद पर संजीव पारिया ने पांचवी बार कब्जा जमाया। रात भर चली मतगणना के बाद गुरुवार सुबह परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए।

loksabha election banner

जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ था। साढ़े पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। रात भर चली मतगणना के बाद गुरुवार सुबह आठ बजे सभी परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष के पद पर विश्राम ¨सह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशिभूषण दीक्षित को 251 मतों से पराजित किया। विश्राम ¨सह यादव को 614 व शशिभूषण दीक्षित को 363 मत मिले। उपाध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार सक्सेना ने 751 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मनोज कटियार को 402 मतों से पराजित किया। मनोज कटियार को 349 वोट मिले। महिला उपाध्यक्ष के पद पर मंजू देवी ने 774 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी मीना चौहान को 267 मतों से पराजित किया। मीना चौहान को 507 वोट मिले। महासचिव के पद पर संजीव पारिया ने 885 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी केशव तिवारी को 445 मतों से हरा दिया। केशव तिवारी को 440 मत मिले। इसके अलावा संयुक्त सचिव के पद पर राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार, लेखापरीक्षक पद पर अर¨वद वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार ¨सह व कार्यकारिणी सदस्य के पद पर शिखर सक्सेना, यादव ¨सह शाक्य, सत्यपाल ¨सह, देवेंद्र ¨सह व पियूष दुबे निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी डा.अनुपम दुबे, शिव प्रताप ¨सह व दीपक द्विवेदी ने निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 1529 मतदाताओं में से 1333 लोगों ने वोट डाले। कुल 29 प्रत्याशी मैदान में थे। समर्थकों ने फूलमालाओं से लादा, नारेबाजी

परिणाम की घोषणा होते ही बार एसोसिएशन सभागार के बाहर मौजूद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने विजेता पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया और ढोल की धुन के बीच समर्थन में जमकर नारेबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.