Move to Jagran APP

पिता ने किया सौतेली पुत्री से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, कायमगंज : कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन की 14 वर्षीय बालिका से उसके सौतेले पि

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 06:08 PM (IST)
पिता ने किया सौतेली पुत्री से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, कायमगंज : कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन की 14 वर्षीय बालिका से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस को सूचना दिए जाने की जानकारी होने पर आरोपी ने सौतेले पुत्र को सरिया मार कर घायल कर दिया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में महिला ने अपने पति के कुकृत्य का पर्दाफाश किया।

loksabha election banner

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन की महिला ने करीब 9 वर्ष पहले पति की मौत हो जाने के बाद गांव के ही दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। पहले पति की संतान तीन पुत्रियां व दो पुत्र भी साथ ही रहे। दूसरे पति से महिला को तीन पुत्रियां व एक पुत्र हुआ। पहले पति की बड़ी पुत्री की शादी हो गई है, दूसरी पुत्री 14 वर्ष की है। महिला के मुताबिक उसका पति उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखता था। जिसको उसने भांप लिया था, जिससे वह आए दिन घर में मारपीट करता था। पिछली पांच तारीख को वह उसकी पुत्री को करौंदा तोड़ने के बहाने ले जाने लगा, उसके विरोध करने पर मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। वह पुत्री को ले गया। वहां ले जाकर उसने पुत्री से दुष्कर्म किया। घर आकर बालिका ने अपने भाई व उसे बताया। उन्होंने कंपिल थाने में घटना की लिखित सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कह दिया कि उसे पकड़ कर लाओ तभी कार्रवाई होगी। पति कहीं भाग गया। चार दिन बाद शुक्रवार की रात वह आया व उसके बड़े पुत्र (पहले पति के) को सरिया से मार घायल कर भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कंपिल थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने पुत्री से छेड़छाड़ की मौखिक शिकायत की थी, आरोपी को खोजा भी गया, लेकिन नहीं मिला। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.