विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farrukhabad News: बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या, कुत्तों ने शव को नोंचा; एक हाथ खाया

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Tue, 12 Sep 2023 09:20 PM (IST)

घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मंगलवार देर ...और पढ़ें

घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मंगलवार देर शाम उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। कुत्ते उसके शव को नोंच रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ी तब तक कुत्ते उसका एक हाथ खा चुके थे। स्वजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुर्गी फार्म संचालक को हिरासत में लिया है।

कंपिल क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची मंगलवार सुबह खेलते हुए घर से निकल गई थी। जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। दोपहर में बच्ची के स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शाम को कुछ लोग खेत पर अपनी मवेशी चरा रहे थे। तभी एक ग्रामीण ने कुत्तों का झुंड देखा। नजदीक जाकर देखा तो कुत्ते बच्ची के शव को नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और बच्ची के स्वजन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ के आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें गठित, शुरू हो गई छापेमारी

ग्रामीण ने स्वजन को बताया कि कुत्तों ने बच्ची का एक हाथ खा लिया है। बच्ची के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: प्लॉट दिखाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, घटना स्थल पर टूटी मिली चूड़ियां