फर्रुखाबाद में ट्यूशन गई छात्रा ने गंगा नदी में लगाई छलांग, तलाश में लगे 30 गोताखोर
फर्रुखाबाद में ट्यूशन जाने निकली एक 15 वर्षीय छात्रा खुशी राजपूत ने पांचाल घाट पर गंगा नदी में छलांग लगा ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
फर्रुखाबाद में छात्रा ने गंगा नदी में लगाई छलांग।
पुलिस और 30 गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है।
ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा ने देर शाम गंगा नदी में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से खोजबीन शुरू कराई। सूचना पर स्वजन भी पांचाल घाट पहुंच गए। गोताखोर छात्रा की तलाश कर रहे हैं।
कमालगंज थाने के गांव महरूपुर रावी निवासी मीनाक्षी देवी के पति सुमित राजपूत की मौत हो चुकी है। मीनाक्षी राजपूत मौजूदा समय में कादरीगेट थाने के मुहल्ला गंगानगर कालोनी में 15 वर्षीय पुत्री खुशी राजपूत, 13 वर्षीय पुत्री आराध्या व पुत्र अंश के साथ किराये के मकान में रहती हैं। आराध्या कक्षा 10 की छात्रा है शनिवार शाम करीब 6.30 बजे खुशी ने पांचाल घाट स्थित गंगा नदी में छलांग लगा दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों से खोजबीन शुरू कराई। जानकारी मिलने पर मीनाक्षी देवी आदि स्वजन पहुंच गए। पांचालघाट चौकी प्रभारी हरकेश ने बताया कि छात्रा की खोजबीन के लिए 30 गोताखोरों को लगाया गया है। अभी छात्रा का पता नहीं चल सका है। खोजबीन जारी है।
मीनाक्षी ने बताया कि पति की मौत के बाद वह गंगानगर में किराये पर रहकर बच्चों को पढ़ा-लिखा रही हैं। पुत्री खुशी दोपहर को मुहल्ला खतराना में ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह ट्यूशन नहीं पहुंची। शाम को उन्हें जानकारी लगी कि पुत्री खुशी ने गंगा में छलांग लगा दी है।
