Legislative Council Election: फर्रुखाबाद में वोटिंग के दौरान भाजपा-सपा में झड़प, पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा
विधान परिषद चुनाव के दौरान फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील कार्यालय में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। ...और पढ़ें

HighLights
कायमगंज तहसील कार्यालय में विधान परिषद चुनाव के दौरान झड़प
भाजपा कार्यकर्ता को स्कूटी पर ले जाने पर सपा ने विरोध किया
पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को मतदान केंद्र से हटाया
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। विधान परिषद चुनाव में शुक्रवार को कायमगंज तहसील कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में वोट पड़ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अवनीश चतुर्वेदी वहां वोट डालने आए। उनके पैर में फ्रैक्चर था।
एक अन्य कार्यकर्ता उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र के अंदर ले जाने लगा। जिस पर समाजवादी पार्टी के नेता सर्वेश अंबेडकर व अन्य कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदान केंद्र के अंदर जाने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो गई।
इसके बाद अवनीश चतुर्वेदी को व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र में ले जाया गया। इसके बावजूद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर मतदान में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए बहस करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर तक हटा दिया।
