फर्रुखाबाद में बच्चे के गले में फंसी लेजर टार्च, छह माह के मासूम की हुई मौत
शमसाबाद में नानी के घर आए छह माह के बच्चे की गले में लेजर टार्च फंसने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शमसाबाद में नानी के घर आया था बच्चा।
छह माह के मासूम के गले में फंसी टार्च।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
संवाद सूत्र, शमसाबाद। नानी के घर आए बच्चे ने खेल-खेल में छोटी लेजर टार्च मुंह में रख ली। टार्च उसके गले में फंस गई। जानकारी होने पर स्वजन सीएचसी लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर चले गए।
गांव नगला बसोला निवासी राकेश कुमार के घर रक्षाबंधन के मद्देनजर उनकी पुत्री सुदामा पत्नी अखिलेश राजपूत निवासी नगला कोहपी, अलीगंज, एटा अपने छह माह के पुत्र के साथ रविवार को आईं थी।
सोमवार शाम को उनका छह बच्चा घर में खेल रहा था। किसी तरह उसके हाथ घर में पड़ी छोटी लेजर टार्च लग गई। बच्चे ने उस टार्च को मुंह में रख लिया। यह टार्च बच्चे के गले में फंस गई। पहले स्वजन उसे घर में ही निकालने का प्रयास करते रहे। तब तक बच्चे की हालत बिगड़ गई।
उसके बाद स्वजन देर शाम 7:15 बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। वहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. अलीम अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बिलखते हुए स्वजन उसका शव लेकर चले गए। अखिलेश राजपूत ने बताया कि अभी बच्चा छोटा था, इसलिए नाम नहीं रखा था। वह बच्चे के शव को लेकर अपने गांव जा रहे हैं।
