Move to Jagran APP

औरैया के बाद जिले का नंबर, भर्ती होंगे मंडल के कोरोना मरीज

कोरोना पॉजीटिव मरीजों के इलाज के लिए मंडल में पांच जिलों में एल-1 हॉस्पिटल बनाए गए। प्रत्येक अस्पताल में पांच जिलों के पॉजीटिव मरीजों को भर्ती किया गया। अभी तक कन्नौज इटावा कानपुर देहात में कोरोना मरीज भर्ती किए गए। रविवार को औरैया जिले के एल-1 अस्पताल में मरीजों को शिफ्ट किया गया। इसके बाद अब जिले का नंबर है। औरैया का एल-1 हॉस्पिटल फुल होने के बाद जिले के बरौन एल-1 अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। बरौन में 50 बेड का एल-1 अस्पताल बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 04:28 PM (IST)
औरैया के बाद जिले का नंबर, भर्ती होंगे मंडल के कोरोना मरीज
औरैया के बाद जिले का नंबर, भर्ती होंगे मंडल के कोरोना मरीज

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोरोना पॉजीटिव मरीजों के इलाज के लिए मंडल में पांच जिलों में एल-1 हॉस्पिटल बनाए गए। प्रत्येक अस्पताल में पांच जिलों के पॉजीटिव मरीजों को भर्ती किया गया। अभी तक कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात में कोरोना मरीज भर्ती किए गए। रविवार को औरैया जिले के एल-1 अस्पताल में मरीजों को शिफ्ट किया गया। इसके बाद अब जिले का नंबर है। औरैया का एल-1 हॉस्पिटल फुल होने के बाद जिले के बरौन एल-1 अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। बरौन में 50 बेड का एल-1 अस्पताल बनाया गया है।

loksabha election banner

महामारी से निपटने के लिए शासन की ओर से सभी जिलों में एल-1 हॉस्पिटल बनाने के आदेश दिए गए थे। इसके अलावा मंडल में पांच जिलों को शामिल कर यहां पर मरीजों को भर्ती करने की रूपरेखा तैयार की गई थी। इसी क्रम में पहले कन्नौज के तिर्वा एल-1 हॉस्पिटल में कोरोना पॉजीटिव मरीजों को भर्ती किया गया। जब यह हॉस्पिटल फुल हो गया तो इटावा के जसवंत नगर एल-1 हॉस्पिटल में मरीज पहुंचाए गए। इस अस्पताल के फुल होने के बाद कानपुर देहात में बनाए गए एल-1 हॉस्पिटल और इसके बाद औरैया जिले के दिबियापुर एल-1 हॉस्पिटल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में जिले से मरीजों को भेजा गया। दिबियापुर हॉस्पिटल फुल होने के बाद अब जिले के बरौन सीएचसी में बनाए गए एल-1 हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। बरौन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अलग से 50 बेड का एल-1 हॉस्पिटल बनाया गया है। सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नोडल अधिकारी व जिला सर्विलांस अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य ने बताया कि दिबियापुर हॉस्पिटल मरीजों से फुल होने के बाद बरौन एल-1 हॉस्पिटल में कोरोना पॉजीटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां पर जिले के अलावा पांच अन्य जिलों के मरीज भर्ती किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.