बीयर शॉप सेल्समैन का फंदे पर लटका मिला शव
संवाद सूत्र कमालगंज बीयर शॉप पर सेल्समैन फंद पर लटका मिला। सेल्समैन को सामुदायिक स्वास्थ्य क
संवाद सूत्र, कमालगंज : बीयर शॉप पर सेल्समैन फंद पर लटका मिला। सेल्समैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी महेंद्र गुप्ता का 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू रजीपुर श्रृंगीरामपुर मार्ग पर स्थित बीयर शॉप पर सेल्समैन का काम करता था। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तक नागरिकों ने जीतू को दुकान पर बैठे देखा। उसके बाद शाम को शॉप का शटर अचानक बंद हो गया। कई घंटे तक शटर बंद रहने पर आसपास लोगों को शक हुआ, तो ठेकेदार को सूचना दी। ठेकेदार ने मौके पर पहुंच कर शटर खुलवाया तो जीतू फंदे पर लटका था। आनन-फानन जीतू को फंदे से उतारकर सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जीतू को मृत घोषित कर दिया। नागरिकों के अनुसार जीतू के पिता नगर पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जीतू के दो पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं। चारों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है। जानकारी की जा रही है।