कोरोना के प्रति जागरूक कर शहीद चंद्रशेखर को याद किया
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के कार्यकर्ताओं ने गु
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 06:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक होने का संदेश भी दिया।
जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित की अगुवाई में कार्यकर्ता बद्री विशाल डिग्री कॉलेज स्थित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पहुंचे। यह लोग कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तख्तियां लिए थे। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं से चंद्रशेखर की जीवनी पढ़ने का आह्वान किया। नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, विपिन अवस्थी, गौरव वर्मा, कुलभूषण श्रीवास्तव, राजू भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें