Move to Jagran APP

अप्रैल में ही झुलसाने लगी 'रवि' की तपिश, लोग परेशान

इस बार गर्मी का आगाज यह है तो अंजाम क्या होगा। पिछले साल की अपेक्षा इस बार अप्रैल माह में गर्मी ज्यादा तीखी पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। चटक धूप निकलने से मुख्यमार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा और गर्मी से लोग बेहाल नजर आए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:13 AM (IST)
अप्रैल में ही झुलसाने लगी 'रवि' की तपिश, लोग परेशान
अप्रैल में ही झुलसाने लगी 'रवि' की तपिश, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : असंतुलित होते पर्यावरण के कारण इस साल अप्रैल के पहले ही पखवारे में सूरज (रवि) के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दोपहर में आलम यह है कि मानो आसमान में आग बरसने लगी। रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। चटक धूप निकलने से मुख्यमार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा और गर्मी से लोग बेहाल नजर आए।

loksabha election banner

एक अप्रैल 2018 को अधिकतम तापमान जहां 34 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। वहीं एक अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद से अप्रैल में अधिकतम तापमान 40, 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही घूम रहा है। रविवार सुबह से ही मौसम में गर्माहट शुरू हो गई। दोपहर को निकली चटक धूप से अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके चलते रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड कोतवाली रोड फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्गों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा पसरा नजर आया। धूप से बचने के लिए लोगों ने छाता का सहारा लिया। युवक-युवतियां कपड़े से मुंह व सिर ढककर निकलने को मजबूर हुए। मौसम विभाग की मानें तो तापमान अभी और बढ़ने की उम्मीद है। अप्रैल- 2018 का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

1 अप्रैल- 34 19 डिग्री सेल्सियस

2 अप्रैल- 35 22

3 अप्रैल- 37 21

4 अप्रैल- 39 23

5 अप्रैल - 37 21

6 अप्रैल - 35 23

7 अप्रैल- 34 20

8 अप्रैल- 34 21

9 अप्रैल- 36 22

10 अप्रैल- 34 20

11 अप्रैल- 34 14

12 अप्रैल - 35 20

13 अप्रैल- 37 21

14 अप्रैल - 38 19 डिग्री सेल्सियस अप्रैल- 2019 का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

1 अप्रैल- 36 17

2 अप्रैल- 36 18

3 अप्रैल - 37 18

4 अप्रैल- 38 20

5 अप्रैल- 38 22

6 अप्रैल- 38 25

7 अप्रैल- 33 21

8 अप्रैल- 35 22

9 अप्रैल- 39 23

10 अप्रैल- 37 23

11 अप्रैल- 38 23

12 अप्रैल- 40 24

13 अप्रैल- 41 24

14 अप्रैल - 41 26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.