बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, साहित्यकारों को सम्मान
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था दीप के द्वितीय वार्षिकोत्सव प
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था दीप के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मान से नवाजा गया। नवोदित साहित्यकारों ने काव्य पाठ की छाप छोड़ी।
शहर के मोहल्ला खतराना स्थित धर्मशाला में मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। साहित्य भूषण डा. शिवओम अंबर को इस वर्ष का दीपशिखा सम्मान व डा. राजकुमार ¨सह को जगदीश नरायण टंडन स्मृति सम्मान दिया गया। विशिष्ट सेवा सम्मान महेश चंद्र गुप्ता, डा. महेश गंगवार व कमल अरोड़ा को दिया गया। डीएसवीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कृष्ण-सुदामा नाटिका के साथ ही रसखान पर भी नाटिका प्रस्तुत कर मुग्ध किया। तबले पर सरदार सिमरजीत ¨सह, बांसुरी से रुद्राक्ष पाठक, हारमोनियम पर वैभव सोमवंशी से संगत दी। ज्ञानी गुरुवचन ¨सह ने भजनों की सुर-सरिता बहाई। नवोदित रचनाकार जयप्रकाश जैन ने बचपन के दिनों को समर्पित कविता से प्रभावित किया। उत्कर्ष अग्निहोत्री, बृजकिशोर ¨सह, रामऔतार शर्मा, प्रेमसागर, कुलदीप ठाकुर, मुदित टंडन, दिलीप कश्यप व महेश पाल ने भी काव्यधारा बहाई। संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन ने वर्ष के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। सचिव डा. राजेंद्र भारद्वाज, अरुण प्रकाश तिवारी 'ददुआ', अतुल रस्तोगी, संजय गर्ग, राजीव पुरवार, सुधीर शर्मा, डा. नवनीत आदि मौजूद रहे।