संक्षेप में पढ़ें फर्रुखाबाद जिले की अपराध की खबरों को
मारपीट में महिलाओं समेत छह घायल नवाबगंज गांव सलेमपुर त्योरी निवासी विजेंद्र सिंह शनिवार
मारपीट में महिलाओं समेत छह घायल
नवाबगंज : गांव सलेमपुर त्योरी निवासी विजेंद्र सिंह शनिवार सुबह अपने घर के बाहर बैठे थे। गांव के ही शाहिद अली ने स्वजन के साथ आकर कंडे फोड़ने का आरोप लगाया। इस पर हुई मारपीट में विजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी मीरा देवी व मां शीतला देवी घायल हो गयी। दूसरे पक्ष से शाहिद अली, उनकी पत्नी मुन्नी बेगम व पुत्री निशा घायल हुई। विजेंद्र सिंह व शाहिद अली ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। -संसू मां-बेटी को घायल किया
नवाबगंज : गांव सोना जानकीपुर निवासी लालसिंह की पत्नी नन्हीं देवी शनिवार सुबह चबूतरे की सफाई कर रही थीं। गांव के नामजद युवकों ने रंजिश को लेकर गाली गलौज किया। विरोध करने पर लाठी डंडे चलने से नन्हीं देवी व उनकी पुत्री गोल्डी घायल हो गई। नन्हीं देवी ने घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया। नन्ही देवी ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। -संसू दबंगों ने पीटकर नकदी छीनी
शमसाबाद : जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव विजयपुरा निवासी राजाबाबू शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज स्थित ननिहाल में आया था। शाम को गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने शराब के लिए रुपए मांगे। जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। युवक ने आरोप लगाया कि दबंगों जेब में रखी 6000 नकदी छीन ली तथा मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। -संसू फसल काटने के विवाद में अभद्रता
नवाबगंज : गांव ममरेजपुर निवासी रामप्रवेश कई वर्ष से थाना कमालगंज के गांव गदनपुर देवराजपुर में ननिहाल में रह रहे हैं। रामप्रवेश ने गांव में स्थित अपने खेत में धान की फसल की थी। शनिवार रामप्रवेश फसल काटने आए, तो परिवार के लोगों ने खेत को अपना बता धान काटने से मना कर दिया। जिस पर कहासुनी हो गई। दबंग गाली गलौज कर रामप्रवेश को मारपीट करने पर आमादा हो गए। रामप्रवेश ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। -संसू टावर से चोरी में ढाई माह बाद रिपोर्ट दर्ज
कमालगंज : गांव कतरौली पट्टी में स्थित रिलायंस व जियो के टावर पर तैनात अजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह 30 अगस्त को टावर की नियमित देखरेख करने के लिए पहुंचा था। पता चला कि टावर से चोर प्रोमो कंट्रोलर, बेल्ट पैक, एक्सीमो आदि महत्वपूर्ण सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी। घटना के ढाई माह बाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।विवेचना खुदागंज चौकी प्रभारी प्रताप सिंह को दी गई। -संसू