Move to Jagran APP

कंपिल में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

संवाद सूत्र कंपिल दालमोठ उधार न देने पर दबंगों ने भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मां ने पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनको भी लठिया दिया। जिससे वह भी घायल हो गयीं। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 10:53 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 10:53 PM (IST)
कंपिल में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
कंपिल में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

संवाद सूत्र, कंपिल : दालमोठ उधार न देने पर दबंगों ने भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष को खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मां ने पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनको भी लठिया दिया। जिससे वह भी घायल हो गयीं। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

मोहल्ला चौधरियान निवासी नवीन चंद्र शुक्ला के पुत्र विनय शुक्ला अपने पट्टी मदारी कोट पर स्थित खेत में दालमोठ का कारखाना लगाए हैं। विनय भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। मंगलवार देर शाम को एक युवक भाजपा नेता के कारखाने पर पहुंचा और दालमोठ उधार मांगी। मना करने पर युवक से कहासुनी हो गई। इस पर युवक के परिजन लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और विनय शुक्ला को हमलावरों ने खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिससे विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पर मौजूद विनय की मां शिया रानी देवी ने पुत्र को बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उनको भी पीटा। भाजपा नेता पर हमले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। देर रात भाजपा नेता और उनकी मां को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बुधवार सुबह भाजपा नेता ने हरपाल पुत्र खेमकरन, शिवम, आशीष पुत्रगण हरपाल सिंह निवासी मोहल्ला बारह पत्थर कंपिल के खिलाफ कारखाने में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.