महिला सिपाही से अश्लील कमेंट करने में युवक गिरफ्तार
संवाद सूत्र शमसाबाद महिला सिपाही के साथ एक युवक ने अश्लील कमेंट किया और गाना गाने लगा। प
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, शमसाबाद : महिला सिपाही के साथ एक युवक ने अश्लील कमेंट किया और गाना गाने लगा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
महिला सिपाही मंगलवार शाम सादे कपड़े में रामलीला मैदान की तरफ गई थीं। वहां पहले से खड़े फर्रुखाबाद कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज निवासी रजत ने उसे देखकर अश्लील गाना गाया और कमेंट भी किया। पीछे से पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया महिला सिपाही सादे कपड़ों में शोहदों को पकड़ने के लिए कस्बे में घूम रही हैं। शोहदे को सबक सिखाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें