Move to Jagran APP

गजानन की विदाई में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

संवाद सूत्र कमालगंज मां गौरी के लाल भगवान श्री गजानन की विदाई बड़े धूमधाम से की गई। गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ सुबह से ही भक्त श्री गणेश पंडाल में पहुंच गए। पूजन अर्चन के बाद श्री गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए आकर्षक सिंहासन पर विराजमान किया गया। गौरी सुत श्री गणेश की विदाई के दौरान भक्तों की आंखें तो नम दिखीं लेकिन अगले वर्ष आगमन का उत्साह भी नजर आया। श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भीषण गर्मी व धूप की तपिस भी गणेश भक्तों का उत्साह न डिगा सकी। पसीने से सराबोर श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे की धुन पर भाव विभोर होकर जमकर झूमे। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्री गजानन महाराज का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:29 AM (IST)
गजानन की विदाई में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
गजानन की विदाई में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

संवाद सूत्र, कमालगंज : मां गौरी के लाल भगवान श्री गजानन की विदाई बड़े धूमधाम से की गई। पूजन अर्चन के बाद श्री गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए आकर्षक सिंहासन पर विराजमान किया गया। श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भीषण गर्मी व धूप की तपिश भी भक्तों का उत्साह न डिगा सकी। श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाकर जमकर झूमे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह 7 बजे श्री गणेश सेवा समिति अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी व उनकी पत्नी सरिता माहेश्वरी ने भगवान श्री गजानन की प्रतिमा का पूजन किया। आचार्य शोभित औदीच्य व पुरोहित लक्ष्मीकांत दुबे ने यज्ञ में आहुतियां डाली। उसके बाद श्री गणेश सेवा समिति कार्यकर्ता नितेश माहेश्वरी, मानस गुप्ता, प्रबल वर्मा, अंकुश, राघव शुक्ला, दीपक राज, चंदन गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि ने गणेश प्रतिमा ट्रैक्टर पर स्थापित की। आरती व पूजन के बाद डीजे की धुन झूमते अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालु महरूपुर रावी स्थित माता दीप केसरी मंदिर विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में शामिल भाव विभोर महिलाएं अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे की धुन पर जमकर झूमीं। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने समिति अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि के साथ श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। जगह-जगह सड़क किनारे पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं ने भंडारों एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की। भोजपुर प्रधान आशा दुबे, याकूतगंज में मदन मोहन माहेश्वरी ने भंडारे का आयोजन किया। जमकर आतिशबाजी भी चलाई गई। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए तपस्वी बाग पहुंची। एसडीएम सदर अनिल कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार यादव, थानाध्यक्ष जसवंत सिंह भारी पुलिस बल विसर्जन यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। प्रेम नारायण वर्मा, महेंद्र पाठक, प्रिस गुप्ता, अरविद मिश्रा, अनिल गुप्ता, प्रतिवन वर्मा, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.