भैंस चराने गए युवक की सोता नाला में डूबने से मौत
संवाद सहयोगी अमृतपुर भैंस चराने गया युवक सोता नाला में डूब गया। गोताखोरों ने करीब 15 घं
संवाद सहयोगी, अमृतपुर : भैंस चराने गया युवक सोता नाला में डूब गया। गोताखोरों ने करीब 15 घंटे बाद शव सोता नाला से निकाल लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव फखरपुर जालिम निवासी रामकिशोर बाथम का 20 वर्षीय पुत्र अशोक शनिवार को भैंस चराने गया था। शाम को वापस घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन की, लेकिन अशोक का पता नहीं लग सका। रविवार सुबह करीब आठ बजे गोताखोरों ने सोता नाला से अशोक से शव बाहर निकाल लिया। अशोक की मां सत्यवती गश खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। अशोक अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। रामकिशोर के पांच पुत्र रामबहादुर, कुलदीप, विक्रम, धर्मवीर, कर्मवीर व पुत्रियां सरिता व अनीता हैं। रामकिशोर ने बताया कि अशोक भैंस चराने आया था। भैंस निकालते समय अशोक का पैर फिसल गया।