सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे हुए दस जोड़े
संवाद सूत्र, कमालगंज : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़े एक दूसरे के हो गए। जनप
संवाद सूत्र, कमालगंज : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दस जोड़े एक दूसरे के हो गए। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर नव दंपतियों को बधाइयां दी।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सोमवार को 10 जोड़ों का विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। विधायक नागेंद्र ¨सह राठौर ने कहा सामूहिक विवाह का प्रचलन बहुत प्राचीन है। चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ के भगवान श्रीराम सहित चार पुत्रों का भी सामूहिक रूप से विवाह किया गया था। इसलिए यह सोच गलत है कि सामूहिक विवाह निर्धनों के लिए ही होता है। खंड विकास अधिकारी रामजी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि 10 जोड़ों की शादी कराई गई है। समाज कल्याण विभाग से 35,000 रुपये का बजट है। 20,000 रुपये वधू के खाते में भेजा गया है। 10,000 रुपये में सामान व 5,000 रुपये व्यवस्था पर खर्च किया गया। उप जिलाधिकारी सदर अजीत कुमार ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति महेश्वरी, समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। भोजपुर की प्रधान आशा देवी एवं नगर पंचायत सभासद शिवकुमार हलवाई, भाजपा नेता गोपाल पालीवाल ने नव दंपतियों को उपहार दिए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ¨सह, शिवकुमार गोयल, गोल्डी ¨सह आदि मौजूद रहे। हैंडपंप रिबोर न होने पर बीडीओ की क्लास
भोजपुर विधायक नागेंद्र ¨सह राठौर ने खंड विकास अधिकारी रामजी प्रसाद जायसवाल से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप रिबोर के लिए पड़े हैं। कई बार कहने के बावजूद हैंडपंप रिबोर नहीं किए गए हैं। विधायक की नाराजगी पर खंड विकास अधिकारी ने तत्काल ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए पत्र जारी कर 15 जून तक गांव में रिबोर पड़े हैंडपंप दुरुस्त कराने के निर्देश जारी कि