शस्त्र पूजन कर कन्या भोज कराया
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम की अध्यक्षता में पांचाल घ्
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम की अध्यक्षता में पांचाल घाट स्थित नारायन आश्रम में शस्त्र पूजन कर कन्या भोज कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि विजय दशहरा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता पांचाल घाट स्थित आश्रम पर एकत्र हुए। यहां विधि विधान से शस्त्रों का पूजन किया गया। इस दौरान अरविद सिंह चौहान व संगठन के अन्य पदाधिकार मौजूद रहे।
कमालगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर आमिलपुर में खंड संघ चालक के नेतृत्व में शस्त्र पूजन किया गया। सबसे पहले ध्वज लगाकर पूजन व प्रार्थना की गई। इसके बाद शस्त्रों को रखकर पूजन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख रवि पाठक ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर धर्म और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प दिलाया। कोरोना महामारी से लोगों को जागरूक करने को जनजागरण चलाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान खंड संघ चालक बालिस्टर सिंह, नेकराम शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, दुर्गा नारायन मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी, रवि यादव व महेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के ओर से विजयदशमी पर ग्राम हैदरपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह राठौर की उपस्थिति में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष युवा अभय ठाकुर के नेतृत्व में सभी संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से हुए आयोजन में हवन पूजन किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का ने संकल्प लिया। शस्त्र पूजन के साथ साथ समाज से बुराइयों को हटाकर महिलाओं की रक्षा के लिए सभी पदाधिकारी संकल्पित रहे। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, यदुवीर सिंह, आदित्य राठौर एके, योगेंद्र, गोविद सिंह चौहान, अरविद सिंह, अंकुर राठौर, संतोष सिंह, रिकू चौहान मौजूद रहे।