विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में गंगा में डूबे 4 कांवड़िये, शाहजहांपूर में जलभरने के बाद स्नान करने उतरे थे नदी में 

Published: Mon, 17 Aug 2026 05:30 PM (IST)

फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर गंगा में जल भरने आए शाहजहांपुर के चार कांवड़िया स्नान करते समय गहरे पानी में डूब ...और पढ़ें

पांचाल घाट पर जल भरने से पहले गंगा स्नान करते कांवड़िया। जागरण

पांचाल घाट पर जल भरने से पहले गंगा स्नान करते कांवड़िया। जागरण

HighLights

  1. फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर चार कांवड़िया गंगा में डूबे।

  2. शाहजहांपुर से आए थे जल भरने, स्नान करते हुए हादसा।

  3. एनडीआरएफ और गोताखोरों द्वारा सोमवार शाम तक तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा हो गया। गंगा में स्नान के लिए उतरे चार कांवड़िये डूब गए। यह सभी लोग पांचालघाट पर लगने वाले मेला श्रीरामनगरिया की ओर से गंगा किनारे पहुंचे। वहीं कांवड़ियों के साथ-साथ प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है।

रविवार रात जल भरने आए शाहजहांपुर के चार एक नाबालिग समेत चार कांवड़िया गंगा में गहरे पानी में स्नान करते समय डूब गए। उनके साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद एनडीआरएफ टीम व गोताखोरों ने चारों की तलाश की। सोमवार शाम तक तीन युवक व एक किशोर का सुराग नहीं लग सका। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने बचाव कार्य का जायजा लिया।

रविवार रात करीब तीन बजे जनपद शाहजहांपुर थाना खुदागंज के नयागांव से पांच बाइकों से 10 कांवड़िया युवक जल भरने के लिए गंगा के पांचालघाट पर आए थे। यह सभी लोग पांचालघाट पर लगने वाले मेला श्रीरामनगरिया की ओर से गंगा किनारे पहुंचे। वहां पर बैरीकेड्स नहीं लगे हैं।

इस दौरान प्रमोद सक्सेना का 17 वर्षीय पुत्र योगेश, सोनपाल सक्सेना का 25 वर्षीय पुत्र विकास, सत्यपाल का 23 वर्षीय पुत्र कमल और राजेश प्रजापति का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन साथ-साथ स्नान करने के बाद जल भरने गहरे पानी में चले गए। इस दौरान रात 3:30 बजे सभी लोग डूब गए। साथी विक्की ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उसके बाद कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी, पांचालघाट चौकी प्रभारी हरिकेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को गंगा में उतारा तो एनडीआरएफ टीम ने भी तलाश शुरू की। सोमवार शाम तक डूबे युवकों व किशोर का सुराग नहीं लगा।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय कुमार वर्मा ने बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवक आम श्रद्धालु थे। उनके साथियों ने बताया था कि वह बेरीकेड्स के आगे गहरे पानी में नहाने चले गए थे। चारों की तलाश की जा रही है।