134 साल की हुई कांग्रेस, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टाउनहाल स्थित महात्मा गां
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी ने अगुवाई की। आंदोलन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
प्रदेश सचिव ने कहा, कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी के मार्ग निर्देशन में काम हुआ। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा, 28 दिसंबर 1885 को अंग्रेज कलेक्टर एओ ह्यूम ने दादा भाई नौरोजी, दिनोशोबाचा के साथ 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में पार्टी की स्थापना की। व्योमेश चंद्र बनर्जी को पहला अध्यक्ष बनाया गया। एओ ह्यूम ने ब्रिटिश सरकार के विरोध में 1882 में कलेक्टर पद से त्यागपत्र देकर कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाया। कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। उपाध्यक्ष राजेंद्र नारायण मिश्र, भंते शील सागर, राकेश सागर, शिवम तिवारी, चंद्रशेखर, डा.पीएन सक्सेना आदि ने विचार व्यक्त किए। सोनी दीक्षित, विकास अग्निहोत्री, रमेश चंद्र पांडेय, बृजेश कुमार, जितेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।