मां की डांट पर किशोरी ने चुनी मौत
शमसाबाद, संवाद सूत्र : गांव मुबारिकपुर निवासी नन्हीं देवी ने रविवार की सुबह घरेलू कार्य को लेकर अपनी
शमसाबाद, संवाद सूत्र : गांव मुबारिकपुर निवासी नन्हीं देवी ने रविवार की सुबह घरेलू कार्य को लेकर अपनी बेटी चेतना (16) को डांट दिया। इसके बाद वह किसी काम से घर के सामने बनी झोपड़ी में चली गईं। उनके साथ छोटे भाई और बहन भी चले गए। घर में केवल चेतना अकेली रह गई। उसने मां की डांट से दुखी होकर कमरे की कुंडी बंद कर कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद छोटी बहन कंचन वापस आई तो उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला। जंगले से झांक कर देखने पर उसके चीख निकल गई। अंदर चेतना का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मां नन्हीं देवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। तीन पुत्र गुजरात में नौकरी करते हैं। वह घर पर पुत्री चेतना, कंचन व पुत्र गुड्डू के साथ रहती हैं।