Move to Jagran APP

सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार

सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार है। महिलाएं हमारे समाज की स्तंभ है। हमारे आस-पास सहृदय बेटियां संवेदनशील मातायें सक्षम सहयोग के रूप में विभिन्न भूमिकाओं को बड़ी कुशलता एवं सौभ्यता के साथ निभा रहीं हैं

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:33 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:01 AM (IST)
सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार
सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार

अयोध्या: सशक्त स्त्री, समृद्ध समाज का आधार है। महिलाएं हमारे समाज की स्तंभ है। हमारे आस-पास सहृदय बेटियां, संवेदनशील मातायें, सक्षम सहयोग के रूप में विभिन्न भूमिकाओं को बड़ी कुशलता एवं सौभ्यता के साथ निभा रहीं हैं। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए समाज को जागृत करने के उद्देश्य से संकल्प लें कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हम सदैव कटिबद्ध और तत्पर रहेंगे। यह घोषणा परिवहन निगम की यात्री बसों में परिचालकों ने पढ़ कर सुनाई। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा के नियमों के साथ यात्री वाहन चालक एवं अन्य चालकों को यह बताया गया कि वह नारी शक्ति का सम्मान और उनसे सहज व्यवहार करें। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शिखर ओझा ने कहा कि नारी सुरक्षा हमारा प्रथम दायित्व होना चाहिए। महिलाओं की आकस्मिक सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से विशेष पावर लाइन 1090, परिवहन विभाग दामिनी हेल्पलाइन 8114277777 और पुलिस-112 बनाई गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नंदकुमार ने कहाकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए यात्री वाहन चालकों को संवेदनशील बनना होगा। यह उत्तरदायित्व उन्हीं का है। परिवहन निगम की सेवा प्रबंधक श्वेता सिंह ने कहा कि नारी शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। अगर नारी ठान ले तो हर असंभव कार्य संभव हो जाता है जरूरत उन्हें जागृत करने की है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी को शपथ दिलाई गई। विभाग व निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर प्रचार वाहनों को रवाना किया। रोडवेज पर सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित संदेश का प्रसारण किया जाता रहा। इस मौके पर एआरएम महेश कुमार, यात्री एवं मालकर अधिकारी खुर्शीद अहमद, आरआई तारकेश्वर मल्ल सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.