अयोध्या में निष्क्रिय ग्रेनेड को तोडऩे के दौरान विस्फोट में महिला की मौत, तीन बच्चे घायल
अयोध्या में बच्चे आर्मी फायरिंग रेंज में निष्क्रिय पड़े हैंड ग्रेनेड को उठा लाए थे। निर्मली कुंड के पास इस घर में बच्चे हैंड ग्रेनेड को तोड़ रहे थे, इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 05:28 PM (IST)
अयोध्या, जेएनएन। निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड को तोडऩे के दौरान अयोध्या के एक घर में विस्फोट हो गया। इसके कारण यहां एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है।
अयोध्या में बच्चे आर्मी फायरिंग रेंज में निष्क्रिय पड़े एक हैंड ग्रेनेड को उठा लाए थे। कैंट थाना क्षेत्र के निर्मली कुंड के पास इस घर में बच्चे हैंड ग्रेनेड को तोड़ रहे थे, इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया।
जिसके कारण एक महिला रीना देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आर्मी फायरिंग रेंज से इस ग्रेनेड को लाने वाले तीनों बच्चे घायल हैं। घायल तीनों बच्चों अतुल, राज, मंजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें