फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
जासं अयोध्या शनिवार को सुबह के समय एक बार फिर कुहासा छाया रहा हालांकि गनीमत रही कि दोपहर होते-होते सूर्यदेव प्रकट हो गए और लोगों को अच्छी धूप भी मिली हालांकि तेज हवा की वजह से वातावरण में ठंड बरकार है। वहीं आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि आगामी 29 जनवरी को हल्की बारिश होगी जबकि 27 व 2
अयोध्या : शनिवार को सुबह के समय एक बार फिर कुहासा छाया रहा, हालांकि गनीमत रही कि दोपहर होते-होते सूर्यदेव प्रकट हो गए और लोगों को हल्की धूप मिली, हालांकि तेज हवा की वजह से वातावरण में ठंड बरकरार है। आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि आगामी 29 जनवरी को हल्की बारिश होगी, जबकि 27 व 28 जनवरी को मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे।
गत दो-तीन दिन लोगों को ठंड से राहत मिली थी। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, लेकिन शनिवार को गलन व ठिठुरन फिर बढ़ गई। सुबह के समय कुहासा रहा और वातावरण में खासी ठंड घुल गई। दिन व रात के तापमान का अंतर भी कम हुआ। दोपहर करीब 12 बजे के करीब धूप निकल आई। इसलिए लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। दिन ढलने के बाद वातावरण में दोबारा गलन व ठिठुरन घुल गई। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम एक बार फिर बदलेगा।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। इसका असर 27 जनवरी से दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि सोमवार व मंगलवार को बदली छा सकती है, जबकि बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 51 फीसदी रही।