Move to Jagran APP

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी रहेंगे बादल

अयोध्या शुक्रवार को सुबह तेज हवा ने लोगों को परेशान किया तो दिन भर बदली ने। बदली छाने की वजह से वातावरण में गत दिनों की अपेक्षा ठंड अधिक महसूस की गई। बदली की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने अनुमान जताया कि शनिवार को बदली छाई रहेगी हालांकि बारिश की उम्मीद नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 11:34 PM (IST)
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी रहेंगे बादल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी रहेंगे बादल

अयोध्या : शुक्रवार को सुबह तेज हवा ने लोगों को परेशान किया तो दिन भर बदली ने। बदली छाने की वजह से वातावरण में गत दिनों की अपेक्षा ठंड अधिक महसूस की गई। बदली की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने अनुमान जताया कि शनिवार को बदली छाई रहेगी, हालांकि बारिश की उम्मीद नहीं है।

loksabha election banner

इससे पहले मौसम विज्ञानियों ने उम्मीद भी जताई थी कि शुक्रवार को बदली छा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसी का असर है कि लगातार बदली छाई रही। मध्यम स्तर के बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन भर लोगों को धूप नहीं मिल सकी। वातावरण में ठंड भी अधिक महसूस हुई।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदली छाई थी। विभाग के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक अगले एक-दो दिनों तक बदली छाई रहेगी। बदली छाई रहने की वजह से रात के तापमान में भी थोड़ा इजाफा होगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 89 व न्यूनतम 56 फीसदी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.