पछुवा हवा बढ़ाएगी गर्मी
जासं अयोध्या शनिवार को पूरे दिन कड़ी धूप निकली रही। चटख धूप की वजह से तापमान में भी इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि आगामी एक-दो दिनों तक गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह लगातार चल रही उत्तरी पश्चिमी हवा है। तेज हवा की वजह से वातावरण में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि विशेषज्ञों ने मौसम में तब्दीली आने की संभावना जताई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उत्तरी पश्चिमी दिशा से चली हवा ने वातावरण में गर्मी को और बढ़ा दिया। मौजूदा समय में कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इसलिए गर्मी और बढ़ेगी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होने की संभावान है। माना जा रहा है कि दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 3
अयोध्या : शनिवार को पूरे दिन कड़ी धूप निकली रही। चटख धूप की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि आगामी एक-दो दिनों तक गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह लगातार चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवा है। इससे वातावरण में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विशेषज्ञों ने मौसम में तब्दीली आने की संभावना जताई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उत्तरी पश्चिमी दिशा से चली हवा ने वातावरण में गर्मी को और बढ़ा दिया। मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इसलिए गर्मी और बढ़ेगी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 77 व न्यूनतम 36 फीसदी रही।