आज मनेगा अवध विवि में उप्र दिवस
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्तरुदौली विधायक रामचंद्र यादव विधायक गोसाईंगंज इंद्रप्रताप तिवारी विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा बीकापुर विधायक शोभा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल आईजी संजीव गुप्त जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एसएसपी आशीष तिवारी सीडीओ प्रथमेश कुमार अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अयोध्या : डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न योजनाओं की चर्चा के साथ शासन स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा।
कार्यक्रम की तैयारी बैठक जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू है। मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को प्रस्तावित कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिया। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, विधायक गोसाईंगंज इंद्रप्रताप तिवारी, विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा, बीकापुर विधायक शोभा सिंह, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी संजीव गुप्त, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी मौजूद रहेंगे।