Move to Jagran APP

गायब दोनों बालिकाएं मुंबई से बरामद

फैजाबाद : इनायतनगर पुलिस ने तीन दिन पहले लापता दो बालिकाओं को बरामद कर लिया। आठ जुलाई

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 12:27 AM (IST)
गायब दोनों बालिकाएं मुंबई से बरामद
गायब दोनों बालिकाएं मुंबई से बरामद

फैजाबाद : इनायतनगर पुलिस ने तीन दिन पहले लापता दो बालिकाओं को बरामद कर लिया। आठ जुलाई को अपराह्न दो बजे के करीब घर से निकली तो दोनों लौट कर नहीं आईं। सहुलारा पेट्रोल पंप के पास सीसीटीवी फुटेज से मैजिक वाहन पर बैठते दिखीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी सहेलियों से बात की तो उनके मुंबई जाने की जानकारी हुई।

loksabha election banner

एसपी (ग्रामीण) संजयकुमार ने पत्रकार वार्ता में दोनों की बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों को मुंबई से बरामद किया गया। बरामद बालिकाओं ने बताया कि घरवालों की पिटाई से नाराज होकर घर से मुंबई के लिए निकलीं। मैजिक वाहन से फैजाबाद स्टेशन पर पहुंचीं। स्टेशन पर साकेत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई के लिए खड़ी थी। उसी में बैठ गईं। एक के परिवार के कुछ सदस्य मुंबई में रहते हैं। वह पहले भी गई थी। बालिकाओं ने जानकारी दी कि वे सांवली हैं, गोरा होने एवं खूब पैसा कमाने के लिए मुंबई के लिए आईं थीं। एसपी (ग्रामीण) के अनुसार दोनों बालिकाओं को परिजनों की मदद से बरामद कर उनके सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र की अगुवाई में गठित टीम में उप निरीक्षक योगेंद्रकुमार यादव, विपिन अवस्थी, सिपाही रोहित वर्मा व महिला सिपाही रश्मि कुशवाहा शामिल रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.