प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार
बीकापुर (फैजाबाद): कोतवाली पुलिस ने 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो युवकों को पकड़
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:47 PM (IST)
बीकापुर (फैजाबाद): कोतवाली पुलिस ने 30 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो युवकों को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक संदीप त्रिपाठी ने टीम के साथ पत्थरकट तिराहे खजुरहट के पास से गुरुवार शाम बाइक से जा रहे महताब पुत्र शाह आलम, निवासी गनेशपुर, थाना गोसाईंगंज जिला सुलतानपुर तथा खुर्शीद बेग पुत्र शमशाद, निवासी गंडई, कोतवाली बीकापुर को पकड़ा है। ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। इनके कब्जे से 30 पैकेट प्रतिबंधित मांस मिला। बाइक को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें