आज से नयाघाट की ओर थम जाएंगे वाहनों के पहिये
फैजाबाद : अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज रविवार से हो जाएगा। आने वाले तीन दिनों तक रामनगरी दी
फैजाबाद : अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज रविवार से हो जाएगा। आने वाले तीन दिनों तक रामनगरी दीपोत्सव के आयोजनों से गुलजार रहेगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन देखने को मिलेगा। एसएसपी जोगेंद्र कुमार व एसपी सिटी अनिल कुमार ¨सह ने विचार-विमर्श के उपरांत यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। परिवर्तित यातायात व्यवस्था के तहत रविवार से नयाघाट की ओर भारी वाहन, चारपहिया व तिपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हो जाएगा। पुराने सरयू पुल पर दोनों ओर से यातायात बंद रहेगा। फोनलेन पर यातायात सामान्य रहेगा, ताकि गोरखपुर, बस्ती, गोंडा जाने वाले आम यात्रियों को कोई दिक्कत न होने पाए। एसएसपी ने शनिवार को नयाघाट पुलिस चौकी पर फोर्स की ब्री¨फग की तथा सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी का पूर्वाभ्यास भी कराया। यातायात उपनिरीक्षक इंद्रजीत ¨सह यादव ने बताया कि रविवार से यातायात संबंधी पाबंदियां लागू कर दी जाएंगी। वीवीआइपी सुरक्षा देखते हुए छह नवंबर को मुख्य आयोजन के दिन आवश्यक हुआ तो पाबंदियों में इजाफा भी किया जा सकता है। ........... चार व पांच नवंबर का यातायात परिवर्तन -गोंडा के लकड़मंडी चौराहे से भारी वाहन, चारपहिया व तिपहिया वाहनों का नयाघाट की ओर से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-श्रीराम अस्पताल अयोध्या से नयाघाट की ओर भारी वाहन, चारपहिया व तिपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-रामघाट चौराहा अयोध्या से साकेत पेट्रोल पंप की ओर व नयाघाट की तरफ भारी वाहन, चार पहिया व तिपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-साकेत पेट्रोल पंप से नयाघाट अयोध्या की तरफ वाहन, चार पहिया व तिपहिया भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
...........
छह नवंबर का यातायात डायवर्जन
-गोंडा लकड़मंडी से किसी भी प्रकार के वाहन का अयोध्या नयाघाट की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-गुप्ता होटल निकट जालपा मंदिर से नयाघाट अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-रामघाट चौराहा अयोध्या से साकेत पेट्रोलपंप व अयोध्या नयाघाट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
.................
अयोध्या में लगाए गए 130 बैरियर
फैजाबाद : दीपोत्सव के मुख्य आयोजन को लेकर रामनगरी में जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। अयोध्या में 130 बैरियर चे¨कग व यातायात नियंत्रण के लिए लगाए गए हैं। शनिवार रात से ही यातायात पुलिस बैरियरों की व्यवस्था में लगी रही। सीओ अयोध्या राजू कुमार साव ने भ्रमण कर बैरियरों की स्थिति देखी तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
....................
पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित
फैजाबाद : पार्किंग की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। कोरियाई पार्क के निकट स्थित रैनबसेरा क्षेत्र में वीवीआइपी पार्किंग बनाई गई है। यहां दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, उनके साथ आए कोरियाई मेहमान, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य मंत्री के वाहन एकत्र होंगे। वीआइपी पार्किंग हनुमानगुफा के निकट बनाई गई है। सामान्य पार्किंग साकेत पेट्रोल पंप के निकट तीन स्थानों पर चिह्नित की गई है।