गणतंत्र की व्यापक तैयारियां, ध्वजारोहण के साथ निकलेगी प्रभातफेरी
अयोध्या मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 71वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया है। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रात 8.30 बजे सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं ध्वज वंदन के रूप में संयोजित है। इससे पूर्व सुबह सात बजे क्रॉस कंट्री रेस सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब से शुरू होगी। प्रात 7.30 बजे नगर निगम क्षेत्र स्थित स्वतंत्रता सेनानियों/राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 7.30 बजे से आठ बजे तक निर्धारित रूट पर विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की प्रभात फेरी निकलेगी।
अयोध्या : मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 71वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया है। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रात: 8.30 बजे सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं ध्वज वंदन के रूप में संयोजित है। इससे पूर्व सुबह सात बजे क्रॉस कंट्री रेस सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब से शुरू होगी। प्रात: 7.30 बजे नगर निगम क्षेत्र स्थित स्वतंत्रता सेनानियों/राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 7.30 बजे से आठ बजे तक निर्धारित रूट पर विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की प्रभात फेरी निकलेगी।
8.40 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार मे किया जाएगा। प्रात: नौ बजे ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय, आचार्य नगर में चरखा यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थना की जाएगी। 9.30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड किया जाएगा। 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं ध्वज वंदन, तत्पश्चात खेलकूद का आयोजन होगा। पूर्वाह्न 11 बजे जिला कारागार एवं बाल कारागार में बंदियों को फल तथा मिष्ठान वितरण, वृद्धाश्रम, आश्रय गृह, कुष्ठ आश्रम, नारी निकेतन में फल तथा मिष्ठान वितरण, पूर्वाह्न 11.00 बजे ही चौक घंटाघर पर मानव श्रृंखला का निर्माण, 12 बजे जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, सामुदायिक केंद्रों में मरीजों के मध्य फल वितरित किया जाएगा। श्रीराम चिकित्सालय, नयाघाट व फटिकशिला कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया जाएगा।
------------
खोला गया गांधी पार्क का गेट
-गांधी पार्क को आखिरकार खोल दिया गया है। गेट बंद होने के संबंध में दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में गांधी पार्क की बैरीकेडिग पर वामदलों ने जताई नाराजगी शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। ------------------ चलेगा सफाई अभियान
-पूर्वाह्न 12 बजे नगर निगम एवं नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के सभी वार्डो में सफाई अभियान चलाया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता : अपराह्न दो बजे जीआईसी में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षा के विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता प्रस्तावित है। सायं छह बजे चौक घंटाघर पर सांप्रदायिक सौहार्द के लिए दीप जलाए जाएंगे।