Move to Jagran APP

निर्मलीकुंड में आज होगा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

देवी प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को सुबह दस बजे से निर्मलीकुंड में होगा.नहीं निकलेगी शोभायात्रा महोत्सव स्थल से सीधे विसर्जन घाट पर जाएंगी प्रतिमाएं.

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM (IST)
निर्मलीकुंड में आज होगा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन
निर्मलीकुंड में आज होगा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

अयोध्या: देवी प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को सुबह दस बजे से निर्मलीकुंड में होगा। विसर्जन के लिए पुलिस चौकी क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग समय भी निर्धारित किया गया है, जिससे घाट पर भीड़ एकत्र नहीं होने पाए। पुलिस चौकी चौक एवं नवीन मंडी क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह 10 से 11 बजे तक, फतेहगंज एवं अलीगढ़ क्षेत्र की प्रतिमाओं का सुबह 11 से 12 बजे, देवकाली एवं सिविल लाइंस क्षेत्र की मूर्तियों का दोपहर 12 से एक बजे तक, साहबगंज एवं रामनगर की प्रतिमाओं का दोपहर एक से दो बजे तक व पुलिस चौकी रिकाबगंज एवं हवाईपट्टी की प्रतिमाओं का विसर्जन दोपहर दो से तीन बजे के बीच होगा। कैंट थाने की प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह निर्णय कोविड-19 की वजह से लिया गया है। पूर्व के वर्षों में जीआइसी से निकलने वाली शोभा यात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। प्रतिमाएं महोत्सव स्थलों से सीधे विसर्जन घाट पर जाएंगी।

loksabha election banner

शनिवार को केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संरक्षक विजय गुप्ता, सहसंयोजक गगन जायसवाल, प्रभारी सामान्य प्रशासन डॉ. संतोष पाडेय, पुलिस समन्वयक जेएन चतुर्वेदी एवं विद्युत व्यवस्था प्रमुख सुप्रीत कपूर आदि ने निर्मलीकुंड स्थित विसर्जन घाट का जायजा लिया। अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि विसर्जन के दौरान प्रत्येक प्रतिमा के साथ संबंधित समिति के अधिकतम पांच-पांच सदस्य होंगे।

समिति के जोनल प्रमुख अशोक कनक, अतुल सिंह, राजेश गौड़, आलोक शंकर, दीपक गौतम, राजू जायसवाल, पवन निषाद, अखिलेश पाठक एवं चंदन गुप्ता व सेक्टर प्रमुख बजरंगी साहू, सुनील मौर्या, रंजीत शर्मा, राजेश श्रीवास्तव एवं अर्जुन ने अपने अपने क्षेत्रों की पूजा समितियों को इस बाबत सूचित भी किया है। देवी प्रतिमाएं छोटे वाहन से पूजा स्थल से सीधे सआदतगंज हनुमानगढ़ी होते हुए निर्मलीकुंड जाएंगी। केंद्रीय समिति के केशव बिगुलर, मेला कैंप प्रमुख शिवजी गौड़, तारकेश्वर शर्मा, प्रमोद जायसवाल, रोहिताश चंद राजू, जनार्दन पांडेय, विवेक साहू, अवधेश तिवारी, रोहित अग्रवाल, रविकांत आर्य, अजय विश्वकर्मा, अंकुश गुप्ता, रविद्र यादव एवं अवधेश अग्रहरी आदि ने समस्त पूजा समितियों से मास्क पहनने व शारीरिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया।

-----------

आज होगा रावण दहन

अयोध्या: शहर में रामलीला स्थलों पर रविवार को रावण दहन होगा। लल्लीदेवी गेस्ट हाउस, फतेहगंज, साहबगंज, हैदरगंज एवं करम अली का पुरवा में रामलीला समितियां रावण दहन का आयोजन करेगी। लल्ली देवी गेस्ट हाउस, साहबगंज व कोठापार्चा समितियां प्रतीकात्मक राजगद्दी का कार्यक्रम भी करेंगी। यह जानकारी केंद्रीय समिति के रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय ने दी।

--------------

महोत्सव स्थलों पर श्रद्धालुओं ने टेका माथा

अयोध्या: दुर्गापूजा महोत्सव स्थलों पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने विभिन्न स्थलों पर जाकर देवी मां की आराधना की। रिकाबगंज, नाका, चौक, फतेहगंज आदि स्थानों पर सजे पूजा पंडालों पर जाकर उन्होंने माता का दर्शन-पूजन किया। साथ ही लोगों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन का आह्वान किया। कहाकि इस बार कोरोना जैसी महामारी की वजह से शक्ति उपासना का यह पर्व लोग घरों में मना रहे हैं। उनके साथ शोभित कपूर, सुप्रीत कपूर, देवेंद्र मिश्र दीपू, संदीप मंध्यान आदि थे। उधर गांधी नगर में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने देवी माता का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहाकि माता की साधना शक्ति प्रदान करने करती है। इस मौके पर रत्ना जायसवाल, श्यामा शर्मा, गरिमा जायसवाल, ज्योति शर्मा, अनीता शर्मा, आशा सिंह, नीता, रेखा आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.