Move to Jagran APP

बालूघाट पर बनेगा अस्थायी बस स्टेशन

फैजाबाद : अयोध्या का कार्तिक पूर्णिमा मेला शुक्रवार को शुरू होने जा रहा है। मेले में आस-

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 12:31 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 12:31 AM (IST)
बालूघाट पर बनेगा अस्थायी बस स्टेशन
बालूघाट पर बनेगा अस्थायी बस स्टेशन

फैजाबाद : अयोध्या का कार्तिक पूर्णिमा मेला शुक्रवार को शुरू होने जा रहा है। मेले में आस-पास के जिलों सहित सुदूर अंचलों से पुण्य अर्जित करने लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंचेगी। परिवहन निगम श्रद्धालुओं की सुविधा को सौ बसों का बेड़ा उतारने जा रहा है। निगम ने इसका होमवर्क भी कर लिया है। इसके लिए अयोध्या फोरलेन पुल के पास बालूघाट पर अस्थायी बस स्टेशन बनाया जा रहा है। जहां से श्रद्धालुओं के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। मेले के शुरु होने के साथ ही होने वाला बसों का संचालन पूर्णिमा स्थान पर्व 23 नवंबर के एक दिन बाद तक किया जाएगा।

loksabha election banner

कार्तिक पूर्णिमा मेला अयोध्या के प्रमुख चार मेले में से एक है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। 14 कोसी परिक्रमा के साथ शुरू होने वाला कार्तिक मेला में दूसरा पड़ाव पंचकोसी परिक्रमा है। मुख्य पर्व पूर्णिमा स्थान है। प्रशासन ने कार्तिक मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में परिवहन निगम में भी तैयारी की है। मेले में श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अयोध्या फोरलेन पुल के पास बालूघाट पर परिवहन निगम अस्थायी बस स्टेशन बना रहा है। जहां से परिवहन निगम परिक्षेत्र के फैजाबाद, अकबरपुर, अमेठी व सुल्तानपुर डिपो की 100 बसों का संचालन होगा। सभी बसें ऑनरोड रहेंगी। इसके लिए निगम ने दो ग्रुप में कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि मेलार्थियों की यातायात व्यवस्था के लिए अयोध्या से गोंडा बस स्टेशन के लिए 20, बलरामपुर के लिए 10, बहराइच के लिए पांच, बस्ती के लिए पांच, गोरखपुर के लिए 10, गौर बाजार, बभनान, घनघटा के लिए दो-दो, अकबरपुर के लिए 10, जहांगीरगंज के लिए पांच, सुल्तानपुर के लिए 10, जगदीशपुर के लिए पांच, भिटरिया के लिए पांच और टांडा के लिए चार बसें लगाई गईं हैं। एआरएम ने बताया कि इसके अतरिक्त गोरखपुर क्षेत्र के बस्ती व सिद्धार्थनगर डिपो से भी आवश्यकता अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.