तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
स्ह्लह्मश्रठ्ठद्द 2द्बठ्ठस्त्रस्ह्लह्मश्रठ्ठद्द 2द्बठ्ठस्त्रस्ह्लह्मश्रठ्ठद्द 2द्बठ्ठस्त्रस्ह्लह्मश्रठ्ठद्द 2द्बठ्ठस्त्रस्ह्लह्मश्रठ्ठद्द 2द्बठ्ठस्त्रस्ह्लह्मश्रठ्ठद्द 2द्बठ्ठस्त्र
अयोध्या : बुधवार व गुरुवार को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बुधवार व गुरुवार को आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश होने व आंधी आने पर गेहूं की तैयार हो चुकी फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
गत कई दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया था। मंगलवार को लोगों को इससे राहत मिली। सुबह से आसमान में घने बादलों ने डेरा डाले रखा और हवा भी तेज सामान्य से काफी तेज रही। सोमवार के मुकाबले तापमान में भी काफी कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार व गुरुवार को आंधी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसी का असर बुधवार व गुरुवार को दिखाई देगा। मंगलवार को इसी वजह से बदली छाई रही। विज्ञानियों के अनुसार बारिश होने के भी आसार हैं, जबकि ओलावृष्टि भी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 88 व न्यूनतम 47 फीसदी रही।