Move to Jagran APP

कर्नाटक से अयोध्या पहुंची श्रीराम की प्रतिमा, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे अनावरण

यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा स्थापित किए जाने के पूर्व के सांस्कृतिक रिहर्सल जैसी मानी जा रही है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 09:26 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 09:26 PM (IST)
कर्नाटक से अयोध्या पहुंची श्रीराम की प्रतिमा, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे अनावरण
कर्नाटक से अयोध्या पहुंची श्रीराम की प्रतिमा, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे अनावरण

अयोध्या, जेएनएन। सात फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा शनिवार को अयोध्या पहुंची। 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह प्रतिमा अयोध्या शोध संस्थान के सभागार में लगनी है और इसका अनावरण सात जून को अयोध्या आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।

loksabha election banner

संग्रहालय के व्यवस्थापक रामतीरथ के अनुसार यह प्रतिमा कर्नाटक स्टेट आट् र्स एवं क्रॉफ्ट इंपोरियम से खरीदी गई है। टीक वुड की यह प्रतिमा जिस शैली में निर्मित है, वह कन्नड़ शैली की विशिष्ट कला की परिचायक है और नाम के अनुरूप इस प्रतिमा में भगवान राम कोदंड यानी धनुष के साथ आकृत हैं। संबंधित कंपनी को मंगाए जाने का आर्डर देने के साथ शोध संस्थान को इस प्रतिमा का चित्र मिल गया था।

शनिवार को जो प्रतिमा शोध संस्थान पहुंची, वह अभी पूरी तरह से पैक है और अनावरण के बाद ही आम लोगों को इसे देखने का अवसर मिल सकेगा। यह प्रतिमा अयोध्या में ही प्रस्तावित भगवान राम की 221 मीटर यानी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से जोड़कर देखी जा रही है और यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा  स्थापित किए जाने के पूर्व के सांस्कृतिक रिहर्सल जैसी मानी जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.