Move to Jagran APP

रामलीला में ससुराल के वस्त्र पहनेंगे भगवान राम

छह से 15 अक्टूबर तक होगी सितारों से सज्जित रामलीला

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 12:40 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 12:40 AM (IST)
रामलीला में ससुराल के वस्त्र पहनेंगे भगवान राम
रामलीला में ससुराल के वस्त्र पहनेंगे भगवान राम

अयोध्या(नवनीत श्रीवास्तव): रामनगरी में आगामी छह अक्टूबर से होने वाली रामलीला न सिर्फ सितारों की मौजूदगी, बल्कि वस्त्रों से भी विशेष होगी। रामलीला के लिए भगवान राम, माता सीता और रावण के वस्त्र भी ऐसे स्थानों पर तैयार किए जा रहे हैं, जो स्वयं में आध्यात्मिक ऊर्जा के चेतना पुंज के तौर पर स्थापित हैं। रामलीला में भगवान राम अपनी ससुराल में तैयार हो रहे वस्त्र पहनेंगे तो रावण श्रीलंका में बने कपड़ों में नजर आएंगे।

loksabha election banner

रामलीला के लिए भगवान राम के शाही वस्त्र नेपाल के जनकपुर में बनाए जा रहे हैं। जनकपुर माता जानकी के मायके के तौर पर विख्यात है और वहीं भगवान राम का विवाह माता जानकी से हुआ था। भगवान के शाही वस्त्र के साथ उनका मुकुट भी जनकपुर में ही तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर माता जानकी की पोशाक अयोध्या के कपड़ों से बन रही है। रावण के कपड़े और मुकुट श्रीलंका से लाया जा रहा है। रामलीला के किरदारों का वस्त्र तैयार कराने का जिम्मा मुंबई के मशहूर ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल को सौंपा गया है। रामलीला का मंचन लक्ष्मण किला परिसर में छह से 15 अक्टूबर तक शाम को सात से रात 10 बजे तक होगा। हालांकि, कोरोना की वजह से दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी। दूरदर्शन पर इसका लाइव प्रसारण होगा। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी इसे देखा जा सकेगा। गत वर्ष भी रामलीला का आयोजन हुआ था। गत वर्ष 16 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन व दूरदर्शन पर सितारों से सज्जित रामलीला का मंचन देखा था। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने बताया कि 26 भाषाओं में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं।

----------------

राम बनेंगे राहुल बुचर, भाग्यश्री मां सीता

रामलीला में दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। राहुल बुचर भगवान राम और अभिनेत्री भाग्यश्री मां जानकी के किरदार में दिखेंगी। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिकाओं में दिखेंगे। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रविकिशन भगवान परशुराम बनेंगे। जाने माने स्टार बिदु दारा सिंह हनुमान जी, असरानी नारद मुनि, और कैप्टन राज माथुर भरत की भूमिका में दिखेंगे। शहबाज खान रावण, रजा मुराद कुंभकरण, शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी बनेंगी। अमिता नागिया कैकयी की भूमिका निभाएंगी। राकेश बेदी बालि और अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.