Move to Jagran APP

सपा से जुड़े मुस्लिम नेताओं में आक्रोश

फैजाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मंच पर न बुलाए जाने से समाजवादी पार्टी के

By JagranEdited By: Updated: Wed, 09 Aug 2017 11:44 PM (IST)
Hero Image
सपा से जुड़े मुस्लिम नेताओं में आक्रोश

फैजाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मंच पर न बुलाए जाने से समाजवादी पार्टी के मुस्लिम समाज के नेता बहुत नाराज है। पूर्व प्रदेश सचिव हलीम पप्पू की अगुवाई में पार्टी के नाराज मुस्लिम नेता गुरुवार को बैठक करेंगे। हलीम का कहना है कि वह सब शुरू से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर किसी मुस्लिम नेता को मंच पर स्वागत के लिए नहीं बुलाया गया। जाकिर हुसैन पाशा ने भी हलीम पप्पू के साथ होने की बात कही। पाशा ने कहा कि गुरुवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि मो. कमर, मो राशिद, मो. असलम, वसी हैदर गुड्डू आदि सपा के नाराज मुस्लिम पदाधिकारियों में शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष विवाद का पटाक्षेप

समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष पद के विवाद का पटाक्षेप अखिलेश यादव के संबोधन से हो गया। पूर्व सीएम ने संबोधन जयशंकर पांडेय को पूर्व जिलाध्यक्ष व गंगा ¨सह यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष कहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय होने के बाद जिलाध्यक्ष पद का विवाद उभर गया था। देश बचाओ-देश बनाओ रैली से यह विवाद भी समाप्त हो गया।

समाजवादी ¨सधी सभा के गठन की मांग

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक पत्र देकर समाजवादी ¨सधी सभा के गठन की मांग की। ओमी के अनुसार वह पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिल कर ¨सधी सभा गठन की मांग कर चुके हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।